Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। आज राज्य भर में आज रीट परीक्षा का आयोजन हो रहा है और सैंकड़ो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहें है। देर रात पुलिस ने बीकानेर में नकल करवाने की फिराक में दो जनों को पकड़ा और इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि एस पी योगेश यादव ने की है। इस मामले में जेएनवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और पुलिस ने दो जनों को राउंड अप करने के साथ डिवाइस व कैमरे व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। कांस्टेबल दीपक यादव के इनपुट पर जेएनवी पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बता देवें पूर्व में भी बीकानेर में नकल के लिए चप्पल गैंग का पर्दा फाश हुआ था और बीकानेर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।