Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2026। तेरापंथ युवक परिषद की सेवा गतिविधियों के विस्तार के तहत दो भामाशाह परिवारों ने परिषद को एक-एक व्हीलचेयर भेंट की है।
हापुड़ निवासी दिवंगत माणिकचंद–गट्टूदेवी नाहर की पुण्य स्मृति में नवरतन कुमार, ललित कुमार, राकेश कुमार एवं नीरज कुमार नाहर ने तथा श्रीडूंगरगढ़ निवासी दिवंगत रतनचंद डागा की पुण्य स्मृति में डागा परिवार ने ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से परिषद को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, सुमन पुगलिया, समाजसेवी महावीर माली, निर्मल पुगलिया, मोहनलाल सेठिया, तोलाराम पुगलिया तथा ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक उपस्थित रहे। परिषद पदाधिकारियों ने दोनों भामाशाह परिवारों का आभार व्यक्त किया। अशोक झाबक ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंदों के लिए विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के अन्य भामाशाह परिवारों से भी सेवा कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में संस्था को बाइपैप (BiPAP) मशीन की आवश्यकता है।