Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। सोशल मीडिया पर पोस्ट लगाने को लेकर दो जनें थाने में पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए व एक दूसरे को मारने की धमकियां देने लगे तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 40 वर्षीय जाकिर कलाल निवासी बिग्गाबास ने 25 वर्षीय पवन सोनी निवासी बिंझासर के खिलाफ परिवाद देते हुए सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट लगाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों जनों को पुलिस ने बुलाया गया और दोनों एक दूसरे को देख कर आगबबूला हो गए व मरने मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों से समझाईश का प्रयास किया परंतु नहीं माने तो आखिरकार दोनों को शुक्रवार को 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।