Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2025। नेशनल हाईवे पर रात को मोटरसाईकिल का सफर और वो भी बिना हेलमेट के, यह वह स्थिति है जिसके कारण क्षेत्र में लगभग हर दिन हादसों में युवा हताहत हो रहे है। रविवार रात को भी करीब 9.30 बजे नेशनल हाईवे पर सीमा बोर्ड के पास राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाईकिल हादसे में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बाड़ेला निवासी भगवानाराम बावरी एवं हरीराम बावरी मोटरसाईकिल पर सीकर की साईड से आ रहे थे एवं श्रीडूंगरगढ़ सीमा में प्रवेश से पूर्व ही उनके साथ हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अंदेशा जताया कि अचानक सामने कोई पशु आ जाने से अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाईक फिसल गई एवं दोनों को चोटें आई। आस पास के खेतों से एवं राह चलते वाहन चालकों ने उन्हें संभाला एवं 108 को सूचना दी। 108 एम्बुलैंस से उन्हें राजलदेसर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया एवं वहां से रतनगढ़ रैफर कर दिया गया। रतनगढ़ से भी उन्हें गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है दोनो जनें बाड़ेला के निवासी थे एवं मजदुरी करने काफी समय कित्तासर भी रहते थे। राजलदेसर में सेवाभावी कार्यकर्ता कन्हैयालाल मारू ने उन्हें संभाला। देखें मौके का वीडियो-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईवे पर हादसे में चोटिल बाईक सवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईवे पर हादसे में चोटिल बाईक सवार।