Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। क्षेत्रवासियों के लिए बुरी खबर लूणकरणसर से आ रही है जहां कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबने से श्रीडूंगरगढ़ के 2 जनों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह-शादियों में रथ व लाइटिंग का काम करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से लूणकरणसर गए एक 27 वर्षीय युवक व दूसरा 14 वर्षीय किशोर नहर में डूब गए है। लूणकरणसर पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के एक टीम लूणकरनसर के आरडी 264 में जेठाराम सांसी के बेटे की शादी में रथ, लाईटिंग व डीजे लेकर आए थे। ये लोग नहर के पास रुक गए और जेठाराम सांसी को सूचना कर दी। नहर के पास ही इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गर्मी लगी तो तीन जने नहर में नहाने के लिए उतर गए व डूबने लगे। इसी दौरान राहगीरों में से किसी ने नहर में छलांग लगाकर बच्चे को तो तो को जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन दो जनों को नहीं बचाया जा सका। ये दोनों डूबते चले गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला गया तो दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये जा रहे हैं। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।