Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-07 at 20.16.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2025। कस्बे के में दो युवक एक महिला के घर में आपस में भिड़ गए और शराब की बोतल से एक दूसरे के सिर फोड़ दिए। झगड़े में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल बलवीर काजला टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनें घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बलवीर काजला ने बताया कि बॉम्बे कॉलोनी में एक महिला के किराए के मकाने में हुए झगड़े में दो जने गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में 40 वर्षीय राजू उर्फ राजेश पुत्र नंदलाल शर्मा, निवासी कालूबास व 40 वर्षीय छोटूराम पुत्र भगवानाराम भार्गव निवासी बिग्गाबास घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायलों ने शराब की बोतल से एक दूसरे के सिर में मारकर, गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपजिला अस्पताल से लहूलुहान हालत में दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे और खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।