Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। बीदासर रोड पर गांव बाना व ऊपनी के निकट दो मोटरसाइकिलें आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए है। जिनमें से तीन को बीकानेर रेफर कर दिया गया है व दो युवकों की हालात गंभीर है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देते हुए तीन घायलों को रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों युवक गांव बाना निवासी है। इनमें 25 वर्षीय हनुमान बाना व राजूराम बाना ऊपनी से आ रहें थे। वहीं राकेश व नरेंद्र मेघवाल ऊपनी की ओर जा रहें थे। चारों सवारों की दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गई। जिसमें चारों घायल हुए है। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार उपजिला अस्पताल पहुंच गए है।