Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2026। हाइवे पर कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ गई और एक युवक घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया है।
हाइवे पर बिग्गाबास रामसरा फांटे के निकट ही दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ गई। दुर्घटना में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 25 वर्षीय राजू पुत्र लुणाराम निवासी बिग्गाबास रामसरा को मौके से एक पिकअप में लेकर जागरूक युवा तुरंत रवाना हुए। रास्ते में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल को मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।