Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना लगातार लाेगाें का जीवन लील रहा है। साेमवार काे कालूबास में एक घर में ही काेराेना संक्रमित की मृत्यु हाेने के अलावा क्षेत्र में दाे और माैतें हाे गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी प्रकार कस्बे के बिग्गाबास निवासी शंकरलाल साेनी की पत्नी सराेजदेवी माैसूण की तबीयत 7 मई काे खराब हुई थी ताे परिजन उन्हें बीकानेर ले गए। जहां पर 9 काे वाे काेराेना संक्रमित घाेषित किए गए। तभी से उनका उपचार बीकानेर काेविड सेंटर में चल रहा था तथा रविवार देर रात उनका निधन हाे गया। उनका अंतिम संस्कार भी काेराेना प्राेटाेकाल के साथ किया गया। इसी प्रकार गांव पूनरासर में 45 वर्षीय गोपालराम सींवर की मृत्यु भी काेराेना से हो गई है। गोपालराम ने छह दिन पहले गांव राजपूरा में लगे कैम्प में अपना सैम्पल दिया था एवं उसी दिन तबीयत बिगड़ने पर बीकानेर पीबीएम में भर्ती हाे गए थे। पीबीएम के काेविड सेंटर में उनका उपचार चला एवं उनका निधन हाे गया। साेमवार दोपहर में कोविड प्रोटोकॉल के अंर्तगत गांव में उनका अंतिम संस्कार करवाया गया इस दौरान पूनरासर चिकित्सा केन्द्र का स्टाफ एवं बीएलओ भी मौजूद रहे।