Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
aba43206-43c5-4ba5-af1d-3eee65564def
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2020। गांव बिग्गा में बीकानेर से युवक को बुला कर बेरहमी से उसकी पीटाई कर हत्या के आरोप में श्रीडूंगरगढ पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि घटना में बीकानेर निवासी युवक नारायण उर्फ नरेश गहलोत को गत 25 जुलाई को बिग्गा निवासी युवक भैरुँ पूरी ने रुपयों के लेनदेन के चलते फोन कर गांव में बुला लिया। गांव पहुंचते ही भैंरू, उसके पिता लक्ष्मण पूरी गुंसाई, भैंरू के मामा शेरेरां निवासी जगदीश पूरी गुंसाई और आशीष पूरी सहित अन्य 5-7 लोगों ने उसे बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट के कारण गत 7 अगस्त की रात्रि को इलाज के दौरान नारायण गहलोत की मृत्यु पीबीएम अस्पताल में हो गई थी। इस संबध में आरोपी लक्ष्मण पूरी गुंसाई और शेरेरां निवासी जगदीश पूरी गुंसाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।