Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

11 मई को सिद्ध धर्मशाला में रक्तदान के साथ होगा कुंभनाथ द्वार का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित सिद्ध धर्मशाला में दिवंगत कुंभनाथ सिद्ध बलिहारा की स्मृति में रीड़ी निवासी उनके माता-पिता अमरनाथ-मीरांदेवी बलिहारा द्वारा भव्य प्रवेश द्वार बनवाया गया है। अमरनाथ बलिहारा ने बताया कि धर्मशाला में बने इस कुंभनाथ द्वार का लोकार्पण आगामी 11 मई को रक्तदान शिविर एवं समारोह के साथ होगा। सुबह 9.15 बजे आयोजित होने वाले इस लोकाप्रण समारोह में संत सोमनाथ जी महाराज का सानिध्य रहेगा एवं मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत मौजूद रहेगें व अध्यक्षता अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा करेगें। लोकार्पण समारोह के बाद रक्तदान शिविर भी धर्मशाला प्रांगण में आयोजित होगा।
21 मई को गौमाता की महिमा गाने दुसारणा पहुंचेगें प्रसिद्ध कलाकार, होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडरिकजी में श्रीकृष्णा गौसेवा समिति द्वारा गौसेवार्थ एक शाम गौमाता के नाम रात्रि जागरण आगामी 21 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गौभक्त कलाकार डिगरना से डॉ ओम मूंडेल, झोरड़ा नागौर से सुनीता स्वामी, राजु स्वामी एंड पार्टी व देवेन्द्र लंबिया आदि कलाकारों द्वारा गौ माता की महिमा गाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है एवं आयोजन में प्रसिद्ध कलाकारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचेगें।