Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2023। क्षेत्र के खेतों में बनी पानी की डिग्गियां किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है और लगातार एक के बाद एक हादसों में किसानों के परिवार दर्दनाक हादसों का शिकार हो रहें है। शनिवार को क्षेत्र के गांव सत्तासर में अपने खेत पर बनी डिग्गी में 19 वर्षीय युवक डूबने लगा तो उसके पिता ने उसे बचाने के लिए डिग्गी में छंलाग लगा दी। दोनो की मौत हो गई और गांव में मातम पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के हुकुमसिंह के खेत में उसका जवांई बहादुरसिंह पुत्र ज्ञानसिंह निवासी सोढवाली काश्त करता है एवं खेत में ही ढ़ाणी बना कर परिवार सहित रहता था। शनिवार सुबह बहादुरसिंह का पुत्र सवाईसिंह डिग्गी में किसी काम से उतरा था था एवं वह डूबने लगा। उसे डूबता देख बहादुरसिंह ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी एवं दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों को परिजन व भाजपा नेता विक्रमसिंह सत्तासर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए जहां दोनो को मृत घोषित कर दिया गया।