Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम में आगामी 6 अक्टूबर 2025 से दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेले का आयोजन होगा। श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट कोलकाता के ट्रस्टी जुगराज सिरोहिया, बजरंगलाल शर्मा व मोटूलाल हर्ष ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा मेले में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में छायादार टेंट लगवाकर हवादार और पानी की व्यवस्था कर लाइन से दर्शन सुलभ करवाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों के ठहरने हेतु ट्रस्ट द्वारा संचालित हनुमान भवन और मंदिर परकोटे में बने कमरे का 3 अक्टूबर से पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित किए जाएंगे और श्रीराम भोजनालय में बाबा का भंडारा संचालित होगा। ट्रस्ट सदस्यों ने जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़, जिला पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ बिजली, पानी, परिवहन, सार्वजनिक निर्माण व चिकित्सा विभागों के आला अधिकारियों को मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं रखने का आग्रह भी किया है। इसी के साथ सावित्री भवन के संचालक और पूनरासर बाबा के भक्त महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सावित्री भवन में गुप्ता परिवार द्वारा 1982 से निरन्तर आसोज पूर्णिमा मेले में भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इसी निरंतरता में इस मेले में 6 अक्टूबर से सावित्री भवन में भंडारा संचालित किया जाएगा।