Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। हनुमान जन्मोत्सव पर पूनरासर में प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रीपूनरासर हनुमाजी पुजारी ट्रस्ट द्वारा उत्साह के साथ मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट के उपमंत्री मोतीलाल बोथरा ने बताया कि चैत्र सुदी पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 1 और 2 अप्रैल 2026 को मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से बाबा के दर्शन करने पूनरासर पहुंचेंगे। ऐसे में ट्रस्ट द्वारा दर्शनार्थियों के लिए नि:शुल्क भंडारा वितरण सहित मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट ने जिला कलेक्टर, एसपी, सीओ, थानाधिकारी सहित उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को पत्र देकर मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आग्रह किया है। ट्रस्ट द्वारा मेले में कानून व्यवस्था सुचारू रखने का प्रबंधन करने, गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करवाने, सड़कों की मरम्मत करवाने, मेलार्थियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने, नेटवर्क की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।