Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2025। क्षेत्र में कांग्रेसी नेता रहें रामेश्वरलाल गोदारा की 7वीं पुण्यतिथि पर गांव बेनीसर में दो दिवसीय आयोजन होंगे। कल शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर व शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दो दिवसीय आयोजनों की तैयारी में बेनीसर स्पोटर्स क्लब के युवा व ग्रामीण उत्साह के साथ जुटे है। क्लब के ओमप्रकाश ने बताया कि राउमावि के प्रांगण में कल सुबह 9 बजे श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा व उसके साथ ही रक्तदान शिविर प्रारंभ होगा। रक्त संग्रहण दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। वहीं 20 सितंबर, शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को नगदी पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्र की विभिन्न टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें 97726 79840 पर या 6367733122 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकती है।