Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
EmrGDt6VcAATGXU
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। चूल्हे की आग ने आशियाना तबाह कर दिया और ये त्रासदी देखने वाला हर कोई द्रवित हो उठा। गांव उदरासर में किसान राजूराम धेहडू के खेत में लगी आग में किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने किसान की मदद करने की गुहार प्रशासन से लगाई है। दुःखद हादसे में किसान राजूराम धेहडू के तीन कच्चे छपरे, दो रहवासी झोंपड़े जल गए। दो गाय, दो भैंस, एक पाडी सहित पांच पशु आग में जलकर मारे गए व 3 पशु गंभीर रूप से घायल है। मूंग, बाजरी, मोठ, ग्वार की उपज जलकर खाक हुई और ढाणी में रखा अनाज गेंहू, बाजरी, पशुओं का चारा 50 क्विटंल, खल, पशु आहार 20 क्विटंल भी आग की भेंट चढ़ गया। घरेलू सामान कपड़े, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, ढाणी में रखा तीन क्विटंल घी, 50 हजार नगदी, 2 तिरपाल, एक मोबाइल, सोने के गहने 15 तोला, चांदी करीब 40 तौला जल गई। मौके पर सरपंच किशन गोदारा, उपसरपंच सुरेन्द्र कुमार पूनियां, पंचायत सहायक दुलदास स्वामी, पशु चिकित्सक डॉ लालचंद लूखा पहुंचे। पटवारी ने मौका रिपोर्ट करवाई है। सरपंच ने बताया कि करीब 7 लाख का नुकसान किसान परिवार को हुआ है। किसान ने फसल बीमा भी करवाया था और सरपंच ने बीमा कंपनी को भी सूचना दे दी है।

सुगनाराम ने किए उपज बचाने के किए प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहा जाता है अच्छे पड़ौसी घर का हिस्सा होते है और आज ये साबित किया राजूराम के खेत पड़ौसी सुगनाराम गोदारा ने। राजूराम के खेत पड़ौसी सुगनाराम ने लपटें उठती देखी तो वह मौके की ओर भागा। आग की लपटों को फैलने से रोकने के लिए व उपज को बचाने का भरकस प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुगनाराम की बहादुरी की सराहना की परंतु सुगनाराम ने भारी मन से टाइम्स को बताया कि बहुत कोशिश के बावजूद वे कुछ अधिक कर नहीं पाए। आग विकराल हो चुकी थी और एक के बाद एक झौंपड़े चपेट में लेती गई। सरपंच किसना राम ने बताया कि मिट्टी डाल कर आग बुझाने के प्रयास किए परन्तु आग हवा के साथ फैलती गयी और पानी नहीं होने के कारण ग्रामीण बेबसी से जलते हुए देखते रह गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलती आग से उपज को बचाने के भरकस प्रयास किये सुगनाराम ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग ने खेत मे कुछ भी शेष नहीं छोड़ा।