Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। क्षेत्र से बड़ी दु:खद खबर गांव बिग्गा से आई है। गांव की रोही में बालाराम तावणियां के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। खेत में काश्तकार इंदपालसर गुसाईंसर निवासी मोटाराम नैण का एक पुत्र 13 वर्षीय गोपीराम व 11 वर्षीय पुत्री सुमन की डूबने से मौत हो गई है। सरपंच जसवीर सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने नम आंखो से घटना पर गहरा शोक जताया है। बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। बेनीसर से तैराक नंदू सिद्ध और राघव पारीक ने बिग्गा पहुंच कर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला  जा रहा है।