Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। कॉलेज से अपने भाई के साथ गांव लौट रही एक विवाहिता के साथ दो दबंगो ने पीछा करते हुए बदमतीजी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने गांव बाना निवासी सीताराम व श्रीडूंगरगढ़ निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे एक निजी कॉलेज से बाइक पर अपने भाई के साथ गांव ऊपनी लौट रही थी। जब वे गांव बाना के स्टैंड पर पहुंचे तो दोनों आरोपी तेजी से बाइक पर आए व गांव में लाइब्रेरी के निकट उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने विवाहिता का दुपट्टा खींच लिया और उसके भाई का गला पकड़ लिया। गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। पीडिता व उसके परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।