Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1122
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया। बाना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने राजनीति को पुराने ढर्रें से निकाल कर नए भारत की कल्पना की और युवा शक्ति को पहचाना। युवाओं को मतदान का अधिकार देकर गांधी ने नौकरशाही में भी अनेक सुधार किए जिससे देश को दिशा देने व दशा बदलने का कार्य किया। बाना ने युवाओं से एकजुट होने व कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही। इस दौरान महेश पिलानियां, हरिराम सहु, पुरनाथ सिद्ध, बाबूलाल नैण, राजू जाखड़, मुनीराम महिया, दौलतराम जाखड़, तुलछीराम जाखड़, शुभम शर्मा, मनीष सायच, सुखराम, जगराम बाना, अमित मीणा, रामदेव जाखड़, आशीष शर्मा, भंवरलाल जाखड़, जितेंद्र भूंकल, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धाजंलि।

संदीप चौधरी का किया स्वागत, चौधरी ने किया युवाओं से आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान सरकार के बंजरभूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के चैयरमेन तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप सिंह चौधरी का स्वागत किया गया। जयपुर से बीकानेर जाते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यालय में रूके चौधरी ने राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के हर गांव, ढाणी और कस्बे तक पहुंचाने का आह्वान यूथ कांग्रेस के युवाओं से किया। चौधरी ने विश्वास जताया कि 2023 में राजस्थान में सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने चौधरी को साफा व फूलमाला पहना कर स्वागत किया व जय कांग्रेस के नारे लगाए गए। यहां महेश पिलानियां, हरिराम सहु, पुरनाथ सिद्ध, बाबूलाल नैण, राजू जाखड़, मुनीराम महिया, दौलतराम जाखड़, तुलछीराम जाखड़, सुखराम, जगराम बाना, अमित मीना, रामदेव जाखड़, आशीष शर्मा, भंवरलाल जाखड़, जितेंद्र भूंकल, शुभम शर्मा, प्रवीण, मनीष सायच सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप सिंह चौधरी का यूथ कांग्रेस ने स्वागत किया।