Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दो अलग अलग मामलों में चार जनों को गिरफ्तार किया है एवं बुधवार को एक नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया है। पढ़ें पुलिस थाने से आ रही खबर।
नाबालिग को घर से उठा ले जाने, पंचायत भवन में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 2 गिरफ्तार, 1 निरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 14 नवम्बर की रात को 13 वर्षीय बालिका को घर में अकेला देख कर उठा ले जाने एवं पंचायत भवन में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज करवाए गए मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है एवं एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। मामले के जांच अधिकारी सीओ निकेत कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी गांव बरजांगसर निवासी 19 वर्षीय पुनमचंद जाट को एवं दुष्प्रेरण के आरोपी जोधपुर के मणाई निवासी 25 वर्षीय रमेश प्रजापत को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ ही दुष्प्रेरण में एक नाबालिक युवक को आज बुधवार को निरूद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों को आज न्यायलय में पेश किया जाएगा।
मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में हुई एक मारपीट की घटना में पुलिस ने दो जनों को दोषी मानते हुए गिरफ़्तार किया है। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि बिग्गाबास के निवासी 65 वर्षीय कुंदनमल रेगर एवं 46 वर्षीय बाबुलाल रेगर को मारपीट के मामले में दोषी पाया गया है एवं दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनो को जमानत पर रिहा किया गया।