Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। आईजी के निर्देशों की पालना में पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत अवैध शराब जब्त करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की दो कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ व एक सेरूणा थाना क्षेत्र में हुई है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि एसआई बलवीरसिंह अलसुबह करीब पांच बजे टीम के साथ थाने से रवाना हुए और टीम गुसाईंसर बड़ा लोढेरा, डेलवां की ओर निकली। गांव गुसाईंसर बड़ा पहुंचने पर गांव की आम गली में एक जने के अवैध शराब लेकर खड़े होने की सूचना मिली। टीम गली में पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। बलवीरसिंह ने बताया कि आरोपी 42 वर्षीय नेमाराम पुत्र हड़मानाराम जाट निवासी गुसाईंसर बड़ा को गिरफ्तार कर उससे 48 पव्वे अवैध शराब जब्त कर ली। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम गश्त के दौरान सूडसर से बांदनू रोड पर रेलवे क्रासिंग की ओर पहुंचे तो टेऊ की रोही के पास 36वर्षीय समुन्द्रसिंह पुत्र सुल्तानसिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध देशी शराब के 42 पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।