Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2023। कार्तिक मास में धर्म कर्म का विशेष महत्व जनसामान्य में माना जाता है। देवउठनी एकादशी पर आज शाम को घर घर तुलसी पूजन संपन्न हुआ। विभिन्न गलियों में निकट के मंदिर से पंडितजी सालिग्राम जी लेकर आए व मंत्रोच्चार के साथ तुलसी पूजन करवाया। महिलाओं ने आरती कर प्रसाद वितरित किया व जयकारे लगाए गए। विभिन्न तुलसी विवाह के आयोजन भी संपन्न हुए। पूरे विधि विधान से बेटी के विवाह की भांति भव्य विवाह समारोह के आयोजन संपन्न हुए है। घरों व मंदिरों में भी भजन कीर्तन के आयोजन किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई सुदंर रंगोली, किया तुलसी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में सुनील जाजू परिवार ने किया विधि विधान से तुलसी विवाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किरण सोमाणी परिवार ने किया तुलसी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर किया महिलाओं ने धूमधाम से तुलसी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास ओमप्रकाश लोहिया परिवार ने किया तुलसी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी पूजन कर मांगी परिवार की खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी विवाह के आयोजन भाई बहनों ने सज धज कर भाग लिया।

भागवत में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2023। बिग्गा बास में ठाकुरजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा में आज कथावाचक कैलाशचंद्र आसोपा ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई व श्रद्धालुओं ने झूमते हुए जयकारे लगाए। कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया व सभी को प्रसाद वितरण किया गया। आसोपा ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि देव दैत्य व्यक्ति के भीतर है और वृत्तियों व विवेक पर निर्भर करता है कि वह किस मार्ग पर बढ़ता है। उन्होंने कर्म का फल निश्चय ही मिलने की बात कहते हुए सत्कर्म करने की प्रेरणा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।