Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-17 at 18.43.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर शुरू हो रहा है। इससे अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार होगा व मरीज को तुरंत रक्त की उपलब्धता मिल सकेगी। इस ब्लड सेंटर का शुभारंभ आगामी 25 फरवरी 2026 की सुबह 9.15 बजे समारोह पूर्वक होगा। इस मौके पर स्वैछिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें रक्तदाता युवा रक्तदान कर सकेंगे। निपेद्रनाथ सिद्ध ने बताया कि संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह भीखमचंद पुगलिया, अमरचंद पुगलिया व सूर्यप्रकाश गांधी शामिल होंगे। तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का संचालन तुलस मेडिकल रिसर्च सेंटर के तीसरे फ्लोर पर होगा। वहीं रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में 25 फरवरी की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। संस्थान सदस्यों ने युवाओं ने स्वैछिक रक्तदान करने की अपील भी की है।