Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौसेवा समिति गौशाला प्रांगण में गौमाता की सेवा के लिए 8 लाख से अधिक की लागत से नवनिर्मित टयुबवैल गौमाता के जयकारों के बीच शुक्रवार को गौसेवा में समर्पित किया गया। गांव दुलचासर के पूनमचंद मूंधड़ा द्वारा बनवाए गए इस टयुबवैल से अब गौशाला समिति में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। टयुबवैल का लोकार्पण पूनमचंद मूंधड़ा ने सपत्निक किया। इस मौके पर मूंधड़ा द्वारा दो बोरी खल एवं गूड़ से गौमाता का भंडारा भी करवाया गया। गौशाला के भूमि दानदाता भागीरथ ओझा व उनकी पत्नी ने टयुबवैल दानदाता का शाल ओढ़ा कर एवं प्रतिक चिन्ह् प्रदान कर अभिनंदन किया। गौशाला समिति के अग्रसिंह पडिहार ने बताया कि इस मौके पर गौशाला अध्यक्ष प्रेमसिंह, अमरसिंह, मूलाराम, हरिसिंह, मालसिंह, प्रतापसिंह, किशोरसिंह, लालचंद, राकेश, मदनसिंह आदि मौजूद रहे एवं गौशाला विकास पर चर्चा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला विकास पर चर्चा करते दानदाता एवं ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा में किया गया टयुबवैल का लोकार्पण।