Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2021। हनुमान धोरे के पास नेशनल हाइवे पर आज सुबह बजरी भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया और हाइवे पर करीब तीन घंटे एकतरफा सड़क बंद रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय के सड़क पर ट्रक के सामने आ जाने के कारण ड्राइवर ने ट्रक को कट मारा। जिससे ट्रक नियत्रंण में नहीं रहा और डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक पलट गया और ट्रक में भरी सारी बजरी सड़क पर फैल गई। जिससे एक तरफा रोड बंद हो गई और करीब ढाई घंटे सड़क पर एकतरफा वाहन संचालन हुआ। क्रेन द्वारा ट्रक को सीधा करने के दौरान रोड पर करीब 20 मिनट दोनों ओर सड़क लंबा जाम लग गया और राहगीरों को खासी परेशानी भी हुई। गनिमत रही कि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक हटाने के दौरान लगा लंबा जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक हटाने के दौरान दोनों ओर सड़क बंद रही और रोड पर करीब 20 मिनट जाम रहा।