Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2024। नेशनल हाइवे पर लखासर टोल के निकट अलसुबह करीब 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक जना चोटिल हो गया। रेत से भरा ट्रक बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। ट्रक पलटने व रेत सड़क पर उलट जाने से एक ओर से हाइवे सड़क ब्लॉक हो गई है। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है और लखासर टोल की पेरोमेडिकल टीम के डॉक्टर सहदेव ने चोटिल का उपचार किया। वहीं टीम द्वारा ट्रक व मिट्टी को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की जा रही है। करीब 12 बजे तक पूरी मिट्टी खाली करने के बाद ट्रक को हटाया जाएगा। क्षेत्र के लोग जो हाइवे के रास्ते बीकानेर की ओर जा रहें है वे ध्यान रखें सड़क एक ओर से बंद होने के कारण ट्रेफिक का एक ओर से आवागमन हो रहा है। ऐसे में चालक सचेत होकर वाहन संचालन करें।