Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहें है। एक कार चालक ने ट्रक चालक पर उसकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रानी बाजार बीकानेर निवासी 31 वर्षीय विवेक अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल रानी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी कार में अपने दोस्त विकास जांगिड़ व राहुल जांगिड़ के साथ जयपुर से बीकानेर की ओर आ रहा था। रात करीब 10 बजे उनकी कार कितासर के पास पहुंची तो एक ट्रक चालक उनके आगे लापरवाही व ट्रक को लहराते हुए हाइवे पर चल रहा था। जब परिवादी ने उससे साईड मांगी तो ट्रक चालक ने उसे साईड दे दी। परिवादी ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो अचानक ट्रक चालक ने ट्रक को परिवादी की गाड़ी में घुसा दिया। जिससे परिवादी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई परंतु तीनों सवारों को कोई चोट नहीं आई। सोमवार को कार चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।