Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। हाइवे पर खाखी धोरा के पास एक कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व ट्रक भी पलट गया। ट्रक रतनगढ़ की ओर जा रहा था और कार श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। आमने सामने की टक्कर में ट्रक में आग भी लग गई जिसे बुझाने मौके पर दमकल पहुंच गई है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने कार सवार झुझुंनू के खिदासर निवासी नंद कुमार जाट व अमित जाट को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही की मेडिकल मुआयना के अनुसार दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे है। पवन होटल मालिक सीताराम व खाखी धोरा पुजारी सहीत आस पास के किसानो ने घायलों को बाहर निकाला। ट्रक के पलट जाने से हाइवे का रास्ता बंद हो गया है व टोल पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई है व क्रेन से रास्ता खुलवा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर में ट्रक भी पलट गया है, व क्षतिग्रस्त हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक में डामर कंक्रीट भरी थी, ट्रक में आग भी लगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे हुआ बंद, ट्रक के पलटने से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दमकल ने पहुंच कर बरसाया पानी, आग को फैलने से पहले ही किया कंट्रोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार टक्कर के बाद नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के खेतों के किसानों ने घायलों को निकाला कार से, आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।