Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2023। आस पास की बड़ी खबर निकटवर्ती स्थित गांव कालू से आई है। कालू में बाप व दो बेटों सहित अन्यों पर घर में घुसकर गहने लूटने, महिला को उठा ले जाने का प्रयास करने, बंदुक निकालकर लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित अजय कुमार पुत्र सीताराम जाट निवासी खोडाला, कालू ने महेन्द्र जाट व उसके पुत्र कालूराम व विनोद निवासी पल्लू, हनुमानगढ़ तथा श्रवण जाट निवासी चांदेड़ी के खिलाफ आरोप लगाएं है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की रात 11 बजे वह अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया। अभियुक्तगण व दो तीन अन्य व्यक्ति मारूती गाड़ी नम्बर आर जे 49 यूए 1564 व एक अन्य वाहन में सवार होकर आए और अनाधिकृत रूप से हमारे घर में घुस गए। अभियुक्तों ने चारपाई पर सो रही परिवादी की पत्नी को जबरदस्ती उठा कर चारपाई के नीचे पड़ी संदूक से सोने की मोहर, बोरीया, चेन डेढ किलो चांदी के आभूषण कडला पाजेब इत्यादि तथा 45 हजार रूपए नगदी जो परिवादी के माता व भाभी के थे चुरा लिए। पत्नी के मुंह पर हाथ रखकर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। परिवादी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और शोर शराबा सुनकर परिवादी की माता चंदा देवी, भाई राकेश व भाभी शारदा तथा पड़ोसी सुभाष, लिछीराम आ गए तो आरोपी महेन्द्र ने पिस्तौल निकालकर लहराया व गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच थानाधिकारी सुरेश कुमार को सौंप दी गई है।