Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 2.00.58 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। तेरांपथ समाज के मुनि महेन्द्रकुमारजी का देहांत 6 अप्रेल को विलेपार्ले, मुंबई में हो गया और आज श्रीडूंगरगढ़ सेवा केन्द्र में उनकी स्मृति में सभा का आयोजन किया गया। सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संपूर्णयशाजी ने मुनि के प्रति श्रद्धाजंलि प्रकट करते हुए कहा कि प्रेक्षा ध्यान के प्रचार के लिए मुनि महेन्द्र द्वारा किए गए प्रयास व उनके द्वारा जिनशासन की गई सेवा के लिए उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा। इस दौरान साध्वी महकप्रभा, साध्वी विवेकश्री, साध्वी डॉ मेघप्रभा, डॉ ललितरेखा, साध्वी सुलेखाश्री, साध्वी संवेगश्री ने मुनि को श्रद्धाजंलि देते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की। श्रावक समाज से चैनरूप नाहटा व महिला मंडल मंत्री मंजू झाबक ने भी अपनी भावनाएं प्रकट की। इस दौरान तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल सहित किशोर मंडल व कन्या मंडल से उपस्थित सदस्यों ने मुनि को श्रद्धाजंलि अर्पित की।