Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों की देशप्रेम ओर देश पर शहीद होने वाले बलिदानियों के सम्मान की भावना प्रेरणीय है। क्षेत्र के निवासी शहीदो को दी जाने वाली अंतिम विदाई हो या चाहे यहां से गुजरने वाले किसी सैनिक रैली का स्वागत हो, क्षेत्रवासियों ने हमेशा अपनी देशप्रेम की भावना का परिचय दिया है। इसी भावना को साकार करते हुए क्षेत्र में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत सहित सभी 13 शहीदों को लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है। सोमवार को कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा परिषद भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कार्यकर्ताओ ने मौन रख कर परम पिता परमेश्वर से सभी शहीदों को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की गई। उपस्थित संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, मंत्री विजयराज सेवग, उपाध्यक्ष जगदीश स्वामी, कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल भोजक, ललित बाहेती, सत्यनारायण स्वामी, गोपाल तापड़िया, संजय करवा आदि ने इन जांबाजो के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।