Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पहलवान विजयपालसिंह गोदारा की 25वीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहलवान की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता प्रांरभ हो गई है। पहला उद्घाटन मैच अंजलि शिवाणी व अंजलि नोहर के बीच खेला गया है। बड़ी संख्या में पहलवान मैदान पर पहुंच गए है और अतिथियों द्वारा मैच प्रारंभ करवाए जा रहें है। पहलवान जमकर जोर आजमाईश में जुटे है। ध्यान रहें दंगल केसरी, दंगल किशोर, दंगल कुमार सहित विभिन्न भारवर्ग के विजेता उपविजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी पहलवानों ने श्रद्धाजंलि सभा में दो मिनिट का मौन रखा व दिवंगत पहलवान को नमन किया। आयोजक समिति के श्यामसुंदर आर्य ने पहलवान विजयपालसिंह गोदारा के जीवन प्रसंग बताते हुए युवाओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी। इस दौरान आयोजक समिति के सरपंच जसवीर सारण, कोडाराम भादू, डालूराम कस्वां, श्रवणराम भामूं, सोहनलाल ओझा, कुंभाराम घिंटाला, सुशील सेरड़िया सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित है। ध्यान रहें दंगल का रोचक लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पेज को फॉलो व लाइक जरूर करें जिससे आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर एक महत्वपूर्ण आयोजन व प्रामाणिक खबरों से जुड़ सकें। https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवान उतरे मैदान पर, अतिथियों ने करवाया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दंगल कुमार के लिए कुमार उतरे पहलवानी करने, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन मैच अंजलि व अजंलि के बीच खेला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोमांचकारी हो रहें मैच, होगा कुछ ही देर में लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवान विजयपाल की मूर्ति पर उपखंड के अनेक गांवो से पहुंचे लोगों ने अर्पित की पुष्पाजंलि।