Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2025। क्षेत्र के दिवंगत नेता लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अनेक मौजिज लोगों ने सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि सारण को किसान, मजदूर एवं गरीबों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिसाल थी। उनसे प्रेरणा लेकर हमें जनहित में आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने कहा कि सारण आजीवन सर्व समाज के लिए संघर्षरत रहें। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने सारण के शिक्षा के दृष्टिकोण को सार्थक करते हुए सच्ची श्रंद्धाजलि दी है। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। आर्य ने कहा कि लोकनायक लूणाराम सारण के विचार एवं कार्य आज भी आमजन के लिए प्रासंगिक है। सारण सदैव सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाजहित में आजीवन संघर्षरत रहें। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, विमल भाटी, एनवीपी अध्यक्ष तुलसीराम चोरडिय़ा, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, तुलछीराम गोदारा, चन्द्राराम कूकणा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सुभाष पुनियाँ, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, आशीष जाड़िवाल, सत्यनारायण स्वामी, कानाराम तरड़ आदि ने भी विचार रखते हुए समाज हित में आगे बढ़ने की बात कही। सुशील सेरडिया ने सारण की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हड़मानाराम भाम्भू, भागुराम सहू, मूलाराम भादु, तोलाराम जाखड़, मोडाराम तरड़, दयानन्द सारण, लक्षमणराम जाखड़, पूनमचंद नैण, संजय पारीक, कैलाश राजपुरोहित, नारायणनाथ, रूघलाल तापड़िया, भंवरलाल खिलेरी, लिछुराम चौधरी, रामचन्द्र गोदारा, गंगराम गोदारा, भागुराम जाखड़, गणेश पोटलिया, सहिराम टांडी, सांवरमल भाम्भू, शंकरलाल भुंवाल, ओमप्रकाश भुंवाल, करणीसिंह बाना, डूंगरराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, रामलाल जाखड़, डालूराम कस्वां, रमेश प्रजापत, मोहनलाल गोदारा, लालचन्द गुर्जर, कुम्भाराम गोदारा, गोपाल गोदारा, सीताराम सिहाग, श्रवणराम जाखड़, रामचंद्र गिला, सोहन महिया, भागुराम सारण, सहिराम गोदारा, गोपाल खिलेरी, हनुमान महिया, हंसराज गोदारा, भंवरलाल जाखड़, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल सहित अनेक मौजिज लोग और युवा शक्ति ने सारण को पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने सभी का आभार प्रकट किया ।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणाराम सारण की स्मृति में 28 सितम्बर को आयोजित हुई सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में अव्वल 12 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। 6 से 14 आयु वर्ग में प्रथम नरेंद्र मालावत सेवाधाम श्रीडूंगरगढ़, द्वितीय दामिनी पुत्री रामप्रताप सारस्वत श्रीडूंगरगढ़, तृतीय गौरव पुत्र आशुतोष राणा इन्दपालसर बड़ा रहें। वहीं 14 से 18 आयु वर्ग में प्रथम विकास पुत्र कुम्भाराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा, द्वितीय भावना पुत्री आईदान पारीक लिखमादेसर, तृतीय कविता पुत्री सांवरमल लिखमादेसर रही। 18 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम कन्हैयालाल पुत्र आदुराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा, द्वितीय परमेश्वरलाल पुत्र सोहनलाल ज्याणी लिखमीसर उत्तरादा, तृतीय विक्रम पुत्र मुखराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा को पुरस्कृत किया गया। भाषण व कविता प्रतियोगिता में प्रथम गार्गी पुत्री किशनलाल गुर्जर श्रीडूंगरगढ़, द्वितीय गीता पुत्री रामकरण पारीक लिखमादेसर, तृतीय दिव्यांशी पुत्री बजरंगलाल सुथार श्रीडूंगरगढ़ को पुरस्कृत किया गया।