Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। शनिवार दोपहर को आए तेज अंधड़ के बाद धुंआधार बरसात से क्षेत्र में खासा नुकसान हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर करीब एक दर्जन स्थानों पर पेड़ गिरे है और कई जगहों पर बिजली व सोलर लाइटों के पोल गिर गए है। खाखी धोरा के पास बिजली तार व पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। वहीं रूद्रा पेट्रोल पंप के सामने सोलर बिजली के खंबे गिर गए है। लखासर टोल से आगे स्पीड कैमरे के पास एक 11 हजार की लाइन का बिजली पोल सड़क पर गिर गया है। आशीष पेट्रोल पंप के निकट भी एक पेड़ खड़े ट्रक पर गिर गया। वहीं शुक्रवार की बरसात के बाद गांव बिग्गा व बिग्गाबास रामसरा के बीच हाइवे सड़क के नीचे खतरनाक कटाव आ गया। यहां सुबह ग्रामीणों ने हादसे के अंदेशे के चलते सड़क पर पत्थर रख कर निशानदेही भी की। आपणों गांव सेवा समिति के सदस्यों ने हाइवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना देकर सड़क मार्ग से अवरोध हटाकर आवागमन सुचारू करवाने की मांग की है। अंधेरे में हादसे का अंदेशा जताते हुए बिजली विभाग को भी सूचना देकर गिरे हुए पोल व तारों को शीघ्र ही ठीक करने की मांग भी की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर के आगे स्पीड पोल के पास हाईटेंशन लाइन का पोल व तार टूट कर गिरे हाइवे पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर रूद्रा पेट्रोल पंप के निकट सोलर के पोल गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष पेट्रोल पंप के पास गिरा पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा व बिग्गाबास रामसरा के बीच आया खतरनाक कटाव।