Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। मानसून की शानदार बरसात के बाद क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। आज जयपुर पब्लिक स्कूल में तथा वार्ड 21 के रामदेव जी मंदिर में पौधारोपण किया गया।

शिक्षा अधिकारी सहित अतिथियों ने पौधारोपण का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने में अग्रणी अंग्रेजी माध्यम स्कूल जेपीएस में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर गर्वा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पेड़ों द्वारा ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है। संस्थान के चेयरमैन पूरणमल चौधरी ने विद्यार्थियों से अपने घरों में पौधे लगाने  सार्वजनिक स्थानों पर भी पेड़ लगाने का आह्वान किया। चौधरी ने पेड़ लगाओ और पर्यावरण बचाओ की प्ररेणा दी। इस दौरान संदर्भ अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने पेड़ पौधे लगाना पर्यावरण के लिए पुण्य का काम बताया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कुम्भाराम घिन्टाला ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय द्वारा गत वर्षों में जो पेड़ लगाए गए उनकी पूरी रखवाली की गई और उन्हें बड़ा किया गया। इस दौरान बच्चों ने बड़े पेंड़ो पर पक्षियों के पानी पीने के लिए पालसिये भी बांधे। इस दौरान विद्यालय की एम डी चंद्रमुखी घिन्टाला, संदीप गोदारा, रमेश पुरोहित, पंकज कुमार व विद्यालय के स्टॉफ ने भाग लिया व विद्यार्थियों ने पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की शपथ ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा ने याद किया मुखर्जी को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद किया व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने बताया कि वार्ड नंबर 21 के  रामदेवजी मंदिर में स्थित पार्क में पौधा रोपण किया गया व रखरखाव का प्रण किया गया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां ने बताया कि आगामी दिनों में भी युवा मोर्चा द्वारा अनेक स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री ओमसिंह राजपुरोहित, किशन पुरी, योगेश सारस्वत, महेंदर मेघवाल, जयप्रकाश सारण, बाबूलाल, विकास आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मोर्चा के युवाओं ने लगाएं पौधे।