Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
troma
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सड़कों पर हादसों में आये दिन दम तोड़ रही जिंदगियों को बचाने के लिए क्षेत्र के हर कंठ से निकली गुहार को राज्य सरकार द्वारा सुना गया है। ओर श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर खोलने पर प्रशासनिक स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। अभी अभी कुछ समय पहले सुबह 11 से 12 बजे तक हुई चिकित्सा विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में वर्ष 2021-22 में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने के बारे में भूमि उपलब्धता ओर भवन पर चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा की गई है। क्षेत्र की इस जरूरत को पूरा करने के आंदोलन में शामिल युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने बताया कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 40 ट्रोमा सेंटर खोलने के क्रम में वर्ष 2020-21 में बीकानेर जिले के लूणकरणसर ओर कोलायत में खोले जाने और वर्ष 2021-22 में खाजूवाला ओर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोले जाने का निर्णय किया गया है। हालांकि घोषणा के दूसरे वर्ष में श्रीडूंगरगढ़ का नम्बर 40 में 31वा है। सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओ की मांग देर से ही सही पर पूरा होने की खुशी युवाओ को हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में मुख्यमंत्री या चिकित्सा मंत्री स्तर पर किसी प्रकार की घोषणा नही की गई है और ना ही कोई वित्तिय या प्रशासनिक स्वीकृति निकली है। लेकिन मंगलवार को चिकित्सा विभाग के निदेशक के बैठक पत्र में स्वीकृत ट्रोमा सेंटरों की सूची में श्रीडूंगरगढ़ का नाम शामिल हैं और क्षेत्रवासी इस से खासे उत्साहित हैं। इस बारे में डॉ माचरा ने कहा है कि सरकार अगर घोषणा को मूर्त रूप में देरी करती है और केवल कागजी घोषणा कर युवाओ के गुस्से को शांत करने का प्रयास करेगी तो क्षेत्र के युवाओ को साथ लेकर राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।