Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
dddddddddddddv
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2023। आज बड़ी खबर विधायक गिरधारीलाल महिया के खेमे से आई है। महिया के गुरूवार को बीकानेर बिजली अधिकारियों के घेराव के बाद विभाग हरकत में नजर आया और कई बड़ी स्वीकृतियां क्षेत्र के लिए जारी कर दी है। बिजली संकट से राहत दिलवाने में ये क्षेत्र के लिए बड़े फैसले साबित होंगे। महिया ने बताया कि क्षेत्र के बींझासर जीएसएस पर 3.15 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है। तथा गांव सातलेरां में भी 5 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना का आश्वासन भी दिया है। शीघ्र ही इन ट्रांसफार्मर की स्थापना हो जाएगी जिससे हजारों किसानों व ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। महिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त बींझासर प्रथम जीएसएस से 11 केवी राजपुरा फीडर हेतु पांच किलोमीटर विद्युत लाइन के लिए 22 लाख से अधिक राशि स्वीकृत कर आदेश जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही इस फीडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 केवी माणकरासर फीडर के लिए भी स्वीकृति आदेश जोधपुर डिस्कॉम ने जारी कर दिए है। बता देवें राजपुरा व माणकरासर फीडर के निर्माण से इन क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। विधायक महिया ने बताया कि क्षेत्र की बिजली समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को क़तई लापरवाही नहीं बरतने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से सीधे वार्ता के बाद क्षेत्र की अन्य बिजली समस्याओं के समाधान हेतु स्वीकृत जीएसएसों व फीडरों के लिए विद्युत सामान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर, नवीन जीएसएसों की स्वीकृति आदेश जारी करने की बात कही गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर व बींझासर के लिए विधायक ने जारी करवाए स्वीकृति पत्र, सातलेरा का भी पॉवर ट्रांसफार्मर शीघ्र स्वीकृत करने का आश्वासन।