Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में इस बार सामान्य बरसात 229.3 के मुकाबले 105.7 एमएम अधिक बरसात हुई है। क्षेत्र में अभी तक 335.0 बरसात हो चुकी है और आज पुनः उमड़ घुमड़ कर बादल आते देख ग्रामीण हतोत्साहित हो रहें है। क्षेत्र सहित पूरे जिले में बरसात सामान्य से अधिक हो गई है व अभी 5 अक्टूबर तक तूफान शाहीन के कारण तेज बरसात की संभानाएं पुनः बनी हुई है। सितंबर माह में पहली बार सितंबर के अंत तक मानसून सक्रिय देखा जा रहा है। बुजुर्ग ग्रामीण बता रहें है कि ऐसी बरसात उन्होंने पहली बार देखी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि चुरू, बीकानेर सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में मध्यम व भारी बरसात की संभावना आगामी 4 से 5 अक्टूबर तक बनी हुई है। आज गांव बिग्गा, उदरासर सहित गांव लिखमादेसर में बरसात का दौर प्रारम्भ हो गया है व श्रीडूंगरगढ़ में बादल गरजते हुए बरसना शुरू कर चुके है। गांव लिखमादेसर की उत्तरादी रोही में दुलाराम औंकाराराम जाट के खेत में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली ट्रान्सफार्मर पर गिरी जिससे ट्रान्सफार्मर फट गया है। ट्रान्सफार्मर का सारा तेल निकल कर बह गया है तथा ट्रान्सफार्मर में दो छेद हो गए है। यहां 11 हजार की लाइन फाल्ट हो गई है और स्टार्टर तक नुकसान हो गया है। किसान ने बताया कि इस बार बरसात से खेती में भी भारी नुकसान हो रहा है और अब ये नुकसान खाज में कोढ़ का काम कर रहा है। इस साल बरसात ने श्रीडूंगरगढ़ से उत्तरादी दिशा के गांवो में जैसे फसलों के नुकसान पहुंचाने की ठान ली हो और उदरासर में आज बरसात प्रारंभ होने के साथ ही ग्रामीण आशंकित हो गए है। गांवो में बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है और जागरूक युवा दुलदास स्वामी ने सांसद अर्जुनराम मेघवाल से गांवो में नुकसान का सर्वे करवा कर बरसात से हुए नुकसान के लिए किसानों की मदद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात प्रारंभ होने से पशु भी दीवारों की ओट ढूंढ कर खड़े हुए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान दुलाराम का हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में बरसात का दौर प्रारंभ हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में प्रारंभ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बरसात प्रारम्भ हुई, किसानों की चितांए बढ़ी।