Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2021। राज्य के पुलिस बेड़े में बड़ा उलटफेर करते हुए राज्य भर में 9 जून काे महानिदेशक कार्यालय द्वारा 104 पुलिस उपनिरीक्षकाें का स्थानांतरण किया गया है। इन स्थानांतरणाें के दाैर में श्रीडूंगरगढ़ थाने के द्वितीय अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे एसआई लाल बहादुर मीणा का भी स्थानांतरण हाे गया है। मीणा मूलत: दाैसा के निवासी है एवं अब उनका कार्यक्षेत्र के उनके गृहजिले के नजदीक हाे पाएगा। उनका स्थाानांतरण बीकानेर रेंज से भरतपुर रेंज में उनके स्वंय के प्रार्थना पत्र पर किया गया है। इनके सहित बीकानेर रेंज से 8 एसआई दूसरी रेंज में गए है एवं 7 एसआई दूसरी रेंज से बीकानेर रेंज में आए है।