Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। लंबे समय से प्रतीक्षारत पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में पूरे प्रदेश में 179 सीआई को इधर उधर किया गया है। इसमें से बीकानेर रेंज में से 10 सीआई को दूसरी रेंजों में भेजा गया एवं 11 सीआई दूसरी रेंज से बीकानेर रेंज में भेजे गए है। बीकानेर रेंज में पदस्थापित कृष्ण कुमार, विक्रमसिंह चौहान, कुलदीप सिंह, गोविंदलाल व्यास, कविता पूनियां, महेन्द्र दत्त शर्मा, इंद्रकुमार, मनोज कुमार, आनंद कुमार एवं बृजभूषण अग्रवाल को यहां से दूसरे रेंज में भेजा गया है। वहीं दूसरी और मनोज कुमार मूंड, दिगपालसिंह, रणजीतसिंह, सुभाष बिजारणियां, सुभाषचंद्र, हंसराज, विजयकुमार मीणा, गुरमेलसिंह, सुमन जयपाल, विजेन्द्र कुमार शिला व रामकुमार को बीकानेर रेंज में पदस्थापित किया गया है। बीकानेर रेंज से जोधपुर रेंज भेजे गए इंद्रकुमार वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी पद पर कार्यरत थे एवं अब उन्हें जोधपुर रेंज भेजा गया है।

इनके स्थानांतरण के बाद इनकी जगह दूसरे को अभी लगाया नहीं गया है एवं रेंज में आने वाले सीआई को जिला आंवटित करने के बाद ही थानों में ट्रांसफरों के आदेश निकलेगें। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी का जिम्मा यहां पूर्व में सब इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं दे चुके सीआई को मिलना तय माना जा रहा है