Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। आधी रात को ट्रेक्टर लेकर खेत में घुसे व खेत की सीमा सहित काश्त की फसल को रौंद देने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। 63 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र शिवप्रसाद सिखवाल शर्मा निवासी सिखवाल उपवन ने बाना निवासी शंकरलाल सोनी, आड़सर बास निवासी भगवती प्रसाद ओझा, हरिप्रसाद सहित 9-10 जने अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव जेतासर की रोही में उसका खेत स्थित है जहां 22 जुलाई की रात को करीब 12 बजे आरोपियों ने ट्रेक्टरों से उसकी खातेदारी भूमि में काश्त की हुई फसल को नष्ट कर दिया तथा खेत की सीमा तोड़ते हुए रोपी हुई 25 पट्टियां, जाली, तार तो हटाए। आरोपियों ने पट्टी व तार चोरी कर लिए और मना करने पर मरने मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी है।