Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। दादोजी महाराज मेले के अवसर पर रेलवे ने दर्शनार्थियों के लिए परसनेऊ स्टेशन पर गाड़ियों के अस्थाई ठहराव की सुविधा दी है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीबालाजी दादोजी महाराज मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर व प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर दिनांक 23.08.24 व 24.08.24 को अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 23.08.24 व 24.08.24 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 10.55 बजे आगमन एवं 10.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 23.08.24 व 24.08.24 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 14.18 बजे आगमन एवं 14.20 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 23.08.24 व 24.08.24 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 23.55 बजे आगमन एवं 23.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 22.08.24 व 23.08.24 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 05.20 बजे आगमन एवं 05.22 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.08.24 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 20.11 बजे आगमन एवं 20.13 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.08.24 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 06.38 बजे आगमन एवं 06.40 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.08.24 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.41 बजे आगमन एवं 17.43 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.08.24 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.41 बजे आगमन एवं 09.43 बजे प्रस्थान करेगी।