Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। जीव दया गौशाला धोलिया रोड में इलेक्ट्रिक सामानों की मरम्मत करने की सेवाएं दी है रमन आईटीआई के प्रशिक्षु आईटीआई छात्रों ने। छात्रों ने यहां खराब पंखो को ठीक किया व कहीं लाइन तो कहीं खराब बल्बों को बदला। स्टॉफ रोकश परिहार व कालूराम जाखड़ की अगुवाई में छात्रों द्वारा दी गई इन सेवाओं के लिए गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी की प्ररेणा रही व रामावतार मूंधड़ा ने सभी का आभार जताया।

जेपीएस में विद्यार्थियों ने दया भाव की सीख ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज जयपुर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दया भाव की सीख लेते हुए स्कूल प्रांगण के पेड़ों पर पालसिए बांधे। भीषण गर्मी में बच्चों ने पंछियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए इन्हें भरने का प्रबंध करने की जिम्मेदारी भी ली। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को बताया कि जिस प्रकार प्यास से मानव का बुरा हाल होता है ऐसे ही पंछियों का भी प्यास से बुरा हाल होता है इसलिए सभी विद्यार्थी मन में दया भाव लाएं और अपने घरों की छतों पर भी पालसिये रखकर पानी भरें। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ स्कूल एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला, संदीप गोदारा, रिंकू, कंचन, सहित स्टॉफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई के प्रशिक्षु छात्रों ने दी गौशाला में सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में विद्यार्थियों ने टंगाये पालसिये।