Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
truck
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। क्षेत्र के सैरूणा गांव में मुख्य बस स्टैंड के पास जयपुर हाईवे पर आज देर शाम ट्रेलर व एक कार की भिड़ंत हो गई है जिसमें कार में सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीकानेर भेजा गया है। सेरूणा एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार शाम पूनरासर गांव की ओर से आ रहा ट्रेलर जैसे ही हाईवे पर चढ़ा। बीकानेर की और से आ रही कार इस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार घायल रामपुरा जिला करौली निवासी दशरथ सिंह व जयवीर सिंह को बीकानेर ट्रोमा सेन्टर के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा कर हाइवे क्लियर करवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस सन्दर्भ में थाने में कोई मामला दर्ज नही हुआ है।