Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ट्रेफिक व्यवस्था अत्यंत बेहाल हालातों में है और प्रशासन द्वारा केवल पुराने बस स्टैण्ड पर एक जवान की तैनाती कर खानापूर्ति कर ली जाती है। बाजार में अवैध पार्किंग के कारण बाजार की सभी मुख्य गलियां बंद सी ही रहती है एवं सैंकडों बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासनिक सुस्ती कस्बे वासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऐसे हालातों में कस्बेवासी यहां के हुक्मरानों के लिए एक ही आवाज लगा रहे है कि सुस्ती छोड़ो, आंखें खोलो और बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने में सक्रिय होवें। सोमवार सुबह गौरव पथ पर गोपालदास चौक के सामने तिराहे पर हुए जाम में सैंकड़ों वाहन खासे परेशान हुए। यहां तीनों गलियों में आमने सामने करीब 100 से अधिक वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे। तीनों गलियों के छोर तक जाम रहा एवं खासे प्रयासों के बाद भी हालात सुचारू नहीं हो पाए। कस्बे में ऐसे हालात आए दिन बनते रहते है और कस्बेवासी खासे परेशान रहते है। यहां कभी गौरव पथ पर तो कभी गांधी पार्क के पास, कभी घासमंडी रोड पर तो कभी हाईस्कूल रोड पर, यह जाम कस्बेवासियों के लिए खासे परेशान करने वाले है। आवश्यकता है कि घूमचक्कर रोड के बाद सर्वाधिक व्यस्त सड़क पर गौरव पथ के गोपालदास चौक तिराहे पर पुलिस जवान की तैनाती की जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियों से दुपहिया वाहनों के निकलने की भी नहीं मिला रास्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूर तलक लगी कतारें, लोग हुए बुरी तरह परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 100 से अधिक वाहनों तीनों ओर की मुख्य सड़कों पर आधा घण्टे फंसे रहें।