Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण कोडमदेसर से श्रीडूंगरगढ़ तक हाइवे हाई रिस्क जॉन में चिह्नित किया गया है। इससे प्रशासन की चिंताए बढ़ गई है और हाइवे के गांवो में जागरूकता के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। आज थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व ट्रैफिक अधिकारी प्रदीप चारण ने गांव लखासर व गांव बिग्गा में ग्रामीणों व युवाओं की जागरूकता बैठक ली। शिवराण ने ग्रामीणों से नशे में गाड़ियां नहीं चलाने, हेलमेट के बिना सफर नहीं करने की हिदायत दी। शिवराण ने कहा कि पिछले दिनों हुई दुघर्टनाओं में सिर पर चोट लगाना मौत का मुख्य कारण रही है इससे सीख लेते हुए गांवो से श्रीडूंगरगढ़ आने जाने वाले सभी नागरिक अनिवार्य रूप से हाइवे पर हेलमेट का प्रयोग करें। थानाधिकारी ने विभिन्न अपराधों के प्रति सचेत रहने की बात कही। बीकानेर से आए ट्रैफिक अधिकारी प्रदीप चारण ने कहा कि कोई दुर्घटना हो जाने पर नागरिक एम्बुलेंस या पुलिस का इंतजार किए बिना घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाए जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकें। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया ऐसा करने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। चारण ने कहा कि सभी निजी पशुपालक अपने पशुओं को सड़क पर नहीं आने देवें और आम जन भी ध्यान देवें की सड़क पर कोई आवारा पशु नजर आए तो उसे वहां से हटाएं। बैठक में ग्रामीणों ने माना की दुर्घटनाएं बढ़ रही है और सभी को जागरूक होना चाहिए। दोनों गांवो के बुजुर्गों ने हेलमेट का प्रयोग करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने की बात स्वीकार की। गांव लखासर में नशा मुक्ति की चर्चा भी चल पड़ी और बता देवें यहां कई बार युवाओं द्वारा गांव को नशा मुक्त गांव बनाने की चर्चाएं चलती रहती है। दोनों गांवो में मौजिज ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आयोजित जागरूकता बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किए।