Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में जाम और बिगड़ी हुई ट्रेफिक व्यवस्थाओं को सुधारने का बीड़ा शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन ने उठाया है एवं व्यापारियों से सहयोग मांगा है। शुक्रवार को होली को देखते हुए सीएलजी बैठक का आयोजन आज पुलिस थाने में किया गया है। जिसमें एसडीएम उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रकुमार ने सीएलजी सदस्यों एवं क्षेत्र के मौजिज लोगों से वार्ता कर आगामी होली त्योहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया है। बैठक में बाजार की ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बाजार में मुख्य रास्तों पर वाहन पार्किंग कर खरीददारी करने जाने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटने व सीज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारी वाहनों की बाजार में नो एंट्री का समय भी बढ़ाते हुए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक करने का निर्णय लिया। इस व्यवस्था को सख्ती से लागु करवाना तय किया गया। इस दौरान व्यापारियों से भी अपनी दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने की जिम्मेदारी स्वयं को उठाने का आह्वान भी प्रशासन ने किया है। बैठक में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, सत्यनारायण भारद्वाज, विनोद गिरी गुंसाई, तोलाराम जाखड़, मनोज डागा, एडवोकेट मनोज नाई, जसवीर सारण, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, पदमनाथ सिद्ध, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, ओमप्रकाश सुनार, सोहनलाल ओझा, ईमरान राइन, रमेश मूंधड़ा, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामप्रताप बलिहारा, हरि जोशी, हरि सिखवाल, जिज्ञासु सिद्ध, रतनसिंह राठौड़ आदि सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। सत्यनारायण भारद्वाज ने क्षेत्र में झूठे मुकदमों के बढ़ रहे चलन पर चिंता जताते हुए मामलों की जांच गहनता से करवाने की बात कही।