Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2024। पालिका की परंपरागत गणगौर सवारी पालिका भवन से निकली। मुख्य बाजार स्थित जाटिया कुंआ पर गणगौर को पानी पिलाया गया। यहां सीआई इंद्रकुमार ने मौके पर पहुंच कर गणगौर का तिलक किया व खोल भराई का रीत निभाई। यहां से गणगौर की सवारी ढोल नगाड़े के साथ मुख्य बाजार के मार्गों से गुजरी तो अनेक व्यापारियों ने गणगौर की खोल भराई कर खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अनेक घरों में उद्यापन करने वाली महिलाओं व नवविवाहिताओं ने गणगौर को बुलाया व गणगौर पूजन कर कपड़े, रूपए देकर भोग लगाया। इस दौरान पालिका कार्मिकों सहित अनेक लोग मौजूद रहें। इस दौरान जाटिया कुंए पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी गणगौर लेकर पहुंची व अपनी अपनी गणगौर को फेरे दिलवाने की रीति पूरी करते हुए गणगौर को विदाई दी। बता देवें मुख्य बाजार में जाटिया कुंआ पर गणगौर पहुंचने के दौरान यहां खड़े रहने वाले ठेलों को हटाने की मांग को लेकर अनेक नागरिकों ने प्रशासन से नाराजगी जताई। पुलिस जवानों ने यहां से ठेलों को हटाकर गणगौर के लिए मार्ग खुलवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवग परिवार ने धूमधाम से पालिका की गणगौर सवारी निकाली, सीआई ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में व्यापारी व महिलाएं गणगौर के दर्शन करने पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं गणगौर लेकर जाटिया कुंआ पहुंची और गणगौर को फेरे दिलवाने की रस्म निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परंपरागत गणगौर की सवारी निकली ढोल नगाड़ो के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां गणगौर लेकर पहुंची और गणगौर को फेरे लगवा कर दी विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित ने सीआई इंद्रकुमार को तिलक कर करवाया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज नागरिकों ने परंपरागत गणगौर की खोल भरवाई।