Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में शनिवार को उस समय दहशत का माहौल हो गया जब पांच-छह अज्ञात युवकों ने गौरव पथ स्थित एक दुकानदार पर लाठी-सरियों से लैस होकर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास निवासी सुनिल कुमार सोमानी ने गौरव पथ पर अपनी दुकान कर रखी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो युवक दुकान के आगे मोटरसाईकिल खड़ी कर पुन: बाजार में पैदल जाने लगे तो सुनील के भाई श्रीराम एवं महेश ने उन्हें दुकान के आगे मोटरसाईकिल खड़ी करने से मना किया। इस पर मोटरसाईकिल सवार दोनो युवकों ने धमकी देते हुए गाली गलौच की एवं वहां से चले गए। करीब 12.30 बजे तीन मोटरसाईकिलों पर छह युवक लाठी सरियों से लैस होकर आए एवं आते ही दुकान में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों मोटरसाईकिलों की नम्बर प्लेट पर रूमाल बांध रखी थी एवं चेहरे भी ढंक रखे थे। सभी छह आरोपियों ने एकराय होकर दिन दहाड़े दुकान में घुस कर दुकान में मौजूद श्रीराम एवं महेश सोमाणी के साथ मारपीट की। मारपीट में चोटें लगने से दोनों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। झगड़ा होते देख आस पास के दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी तीनों मोटरसाईकिल लेकर वहां से भाग छूटे एवं एक युवक पीछे रह गया। जिसे पकड़ कर दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार सुनील सोमाणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है। मौके का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दुकानदार पर हमला कर मारपीट करते नजर आ रहे है। घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है एवं कड़ी कार्रवाही नहीं होने पर व्यापारी आंदोलन की रणनीति बना रहे है। देखें मौके का वीडिया:-  https://www.facebook.com/share/v/1FH6AuTJnc/