Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। गुरूवार शाम व्यापार मंडल की बैठक के बाद स्वेच्छिक बंद के आह्वान पर आज कस्बे में बहुतायत दुकानें बंद है। आज सुबह मुख्य बाजार के पुस्तकालय भवन में व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और वक्ताओं ने कहा कि हमारा झगड़ा साम्प्रदायिक नहीं ये अन्याय के खिलाफ आवाज है जिसकी लड़ाई ऊपर तक लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से हर हाल में मुकदमा वापस होने तक लड़ाई जारी रखेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने कहा कि एक भी युवा के साथ हरेशमेंट हुआ तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम बंधु हमारे भाई है परंतु सामाजिक व्यवस्था के विपरीत चलने वालों का विरोध जरूरी है। बैठक में दोपहर 2 बजे बाद प्रदर्शन के लिए बनाई गई 17 सदस्यीय समिति की बैठक बुलाई गई है। बाजार में अधिकांश दुकानें बंद है व गांवो से सामान लेने आए ग्रामीण परेशान भी हो रहें है। पुलिस भी लगातार मुख्य बाजार व आस पास गश्त लगा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने लिया बैठक में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार बंद में शामिल हुए बहुतायत दुकानदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमीर पट्टी में भी बंद है दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानें बंद होने से बाजार पड़ा है सुनसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में दुकानदारों स्वैच्छिक बंद को समर्थन दिया।